Friday, August 2, 2019

हरेली उत्सव 2019

धन-धान्य से संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम प्रधान उत्सव - हरीतिमा के प्रतीक हरेली का त्यौहार शाला परिवार में 01 अगस्त 2019 (दिन गुरूवार) को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

छात्र-छात्रों के द्वारा पारंपरिक खेल खो-खो, गेड़ी, फुगड़ी, कंची, भौरा के खेल आनंदपूर्वक खेले गए. हरेली के प्रतीकात्मक रूप में वृक्षारोपण भी शाला परिवार व् पंचायत के माध्यम से किया गया. औजारों को साफ़ करके उनकी पूजा की गयी और चांवल के बने चीला का प्रसाद चढ़ाया गया.

पत्पश्चात हरियाली और पर्यावरण की रक्षा की प्रतिज्ञा के साथ विद्यार्थियों को प्रसाद, बिस्कुट आदि वितरित किये गए...

प्रस्तुत है इस विशेष अवसर की झलकियाँ


















No comments:

Post a Comment