Friday, September 7, 2018

सामाजिक जागरूकता अभियान

विद्यालय द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य और स्वच्छता से सम्बंधित जागरूकता अभियान चलाया जाता है. इस क्रम में प्रार्थना सभा तथा कक्षाओं के अलावा विशेष सभा लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाता है ताकि वे बीमारियों से बचे रहकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना सहयोग दे सकें. 


स्वच्छ भारत अभियान, खुले में शौच पर प्रतिबन्ध, भोजन के पूर्व तथा शौच के बाद हाथ धुलाई, पोलियो अभियान, कृमि मुक्ति अभियान, आयरन-फोलिक एसिड टेबलेट वितरण, रूबेला-मीजल्स वायरस, सिकलिंग, चिरायु दल भ्रमण की सीखों को परिवार तथा ग्रामवासियों के बीच साझा करने पोस्टर्स, बैनर और रैलियों का आयोजन भी किया जाता है.

इस वर्ष भी रूबेला-मीजल्स वायरस जागरूकता हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सहयोग से रैली निकाली गयी. 



No comments:

Post a Comment